अंटार्कटिका की बर्फ तीन गुना तेजी से पिघल रही है, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता
आगे क्या होगा?
आने वाले दशकों में समुद्र का स्तर बढ़ने वाला है।
इसके पीछे एक कारण अंटार्कटिका की बर्फ का पिघलना हो सकता है।
वास्तव में, एक शोध में दावा किया गया है कि अंटार्कटिका की बर्फ तेजी से पिघल रही है।
इस तरह से बर्फ का पिघलना वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
उनका मानना है कि बर्फ पिघलने की गति 20वीं शताब्दी की तुलना में तीन गुना तेज है।
इसके कारण विश्व के महासागरों के जल स्तर में वृद्धि होने की संभावना है।
अनुमान है कि सदी के अंत तक समुद्र का स्तर 3.2 फीट बढ़ सकता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बर्फ अंटार्कटिका के पश्चिमी भाग में पिघल रही है।
आपको बता दें कि यह शोध ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के वैज्ञानिकों ने किया है।